कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा पर JDU मेहरबान, जानिए वजह

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को जदयू खासा पसंद कर रहा है। मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कृष्णा बिहार में आते ही यह समझ गए कि तेजस्वी यादव का नेतृत्व स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस भी अब राजद से अलग होकर चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है, जिससे महागठबंधन के अंदर बेचैनी बढ़ गई है। नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्हें “ट्विटर बबुआ” कहा और चेतावनी दी कि सिर्फ सोशल मीडिया से राजनीति नहीं चलती, जनता नकार भी सकती है। जब-जब कांग्रेस नेता कहते हैं कि अगर तेजस्वी ने घमंड किया, तो हाल केजरीवाल जैसा हो जाएगा, तब-तब जदयू और भाजपा नेताओं को कांग्रेस के प्रभारी बेहद प्रिय लगने लगते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अगर कांग्रेस बिहार में अकेले चुनाव लड़ती है, तो भले ही ज्यादा सीटें न जीते, लेकिन तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं को धक्का जरूर लगेगा। कांग्रेस आज भी अल्पसंख्यक और अगड़ी जाति के वोटरों पर प्रभाव रखती है। दिल्ली में केजरीवाल ने कांग्रेस को कमजोर समझकर अकेले चुनाव लड़ा था और सत्ता से बाहर हो गए। अब बिहार में कांग्रेस तेजस्वी को उसी खतरे का अहसास दिला रही है। कृष्णा अल्लावरू पूरे जोश में हैं, बिहार के जिलों में घूमकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं और अगर जरूरत पड़ी तो अकेले चुनाव लड़ने की भी बात कर रहे हैं। यही कारण है कि जदयू को वे इतने पसंद आ रहे हैं।

Share This Article