JDU के भीतर से उठी निशांत के खिलाफ आवाज,भगवान बोले-नीतीश और लालू में क्या फर्क रहेगा’.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत  के राजनीति में इंट्री को लेकर जेडीयू में घमाशान शुरू हो सकता है.इसका संकेत पार्टी के  वरिष्ठ नेता और एमएलसी भगवान सिंह कुशवाहा ने दे दिया है.उन्होंने  कड़ी आपत्ति जताई है निशांत कुमार के राजनीति में इंट्री को वंशवाद से जोड़ दिया है. वरिष्ठ नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव में क्या फर्क रहेगा?

उन्होंने आगे कहा, जहां तक बात निशांत को लेकर लगे पोस्टर की है तो वह कोई आधिकारिक पोस्टर नहीं है. भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि JDU में सभी बड़े फैसले नीतीश कुमार ही लेते हैं, लेकिन अब तक उन्होंने या पार्टी के किसी अन्य वरिष्ठ नेता ने निशांत की राजनीति में एंट्री पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उनका कहना है कि जब तक नीतीश कुमार, संजय झा या विजय चौधरी जैसे बड़े नेता इस पर कुछ नहीं कहते, तब तक यह साफ नहीं हो सकता कि पार्टी का रुख क्या होगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना में JDU कार्यालय के बाहर निशांत कुमार के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे उनके राजनीति में सक्रिय होने की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अब तक इस पर चुप्पी साध रखी है.भगवान सिंह कुशवाहा के बयान के बाद JDU में वंशवाद को लेकर बहस छिड़ गई है. पार्टी के अंदर ही इस मुद्दे पर मतभेद नजर आ रहे हैं. सवाल उठता है कि क्या JDU पारिवारिक राजनीति को अपनाएगी या इससे दूरी बनाए रखेगी? अभी तक नीतीश कुमार की इस मुद्दे पर चुप्पी बनी हुई है, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं. आने वाले दिनों में पार्टी का आधिकारिक रुख सामने आने की संभावना है.

Share This Article