JJD संगठन विस्तार 2026: तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल ने की नई नियुक्तियां, उपाध्यक्ष और सचिवों की पूरी लिस्ट यहाँ देखें…

Ritu Raj

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद के बीच, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) में बड़े संगठनात्मक फेरबदल किए हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर धार देने के उद्देश्य से पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों और पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस विस्तार की जानकारी साझा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाएं ताकि पार्टी का जनाधार सुदृढ़ हो सके।

उपाध्यक्षों और सचिवों की सूची;
JJD के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, संगठन में संतुलन बनाने के लिए बड़ी संख्या में नियुक्तियां की गई हैं:
प्रदेश उपाध्यक्ष (12): सुरेंद्र प्रसाद यादव, कुमार हिमांशु शेखर, हरिशंकर कुमार, सिकंदर कुमार कुशवाहा, अशोक कुमार सिंह, देवनारायण यादव, आजाद खान, रवि रौशन, जयकिशोर सिंह, राजीव कुमार सिंह, अशोक कुमार पासवान और विक्रम कुमार।
प्रदेश महासचिव (8): कुमार सीमांत श्रीवास्तव, रंजीत रंजन, संतोष कुमार, राजकुमार, उपेंद्र यादव, जन्मेजय कुमार पांडेय, पंकज कुमार और मुकेश कुमार गुप्ता।
प्रदेश सचिव (11): अशोक कुमार पासवान, राजेश कुमार, इंद्रजीत कुमार शर्मा, अनिल सिंह यादव, संतोष कुमार, मो. आजाद, रेखा देवी, मुन्ना कुमार यादव, राकेश रौशन, संजीव कुमार सिंह एवं रामकुमार।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मीडिया और प्रवक्ता टीम;
पार्टी की बात प्रमुखता से रखने के लिए मीडिया विंग को भी मजबूती दी गई है। पप्पू कुमार ठाकुर को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सुरेंद्र प्रसाद यादव, राज सिन्हा, रवि प्रकाश सिन्हा और डॉ. आरके तिवारी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

विभिन्न प्रकोष्ठों के नए अध्यक्ष;

प्रकोष्ठप्रदेश अध्यक्ष
युवा प्रकोष्ठआशुतोष कुमार
महिला प्रकोष्ठपुष्पा कुमारी सिंह
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठडॉ. विकास सिंह
चिकित्सा प्रकोष्ठडॉ. गुलशन यादव
व्यावसायिक प्रकोष्ठप्रिंस कुमार
किसान प्रकोष्ठशिवशंकर राय
Share This Article