सिटी पोस्ट लाइव
कमला बांध पर फैला करंट बना मौत की वजह। शनिवार देर रात बेतोंहा से बेलही शादी समारोह में टेंट सामान ले जा रहा 16 वर्षीय किशोर उस वक्त 11 हज़ार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया, जब वह पिकअप वाहन के ऊपर बैठा था। हादसा इतना भयानक था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान नेपाल के सिरहा ज़िले के इनरवा लचका वार्ड संख्या 17 निवासी छोटू राम (पिता: अशोक राम) के रूप में की गई है। वह बेतोंहा के एक टेंट दुकान में काम करता था।
मौत की वजह: बांध पर बिजली तार झुक गया था प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कमला बांध पर मिट्टी भराव कार्य के कारण ऊंची हो चुकी सड़क पर बिजली के तार बेहद नीचे झुक आए थे। जिससे वहां से गुजरने वाले ऊंचे वाहनों के लिए जानलेवा खतरा बन गया है।
इसी तार की चपेट में पिकअप पर बैठा छोटू आ गया और करंट लगते ही उसकी मौत हो गई।
शव घर पहुंचाया, नेपाल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया घटना के बाद पिकअप चालक किशोर के शव को उसके नेपाल स्थित घर पर छोड़ आया, जहां से सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निर्माण रोकने की मांग घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और कमला बांध निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की। लोगों ने झुके हुए 11 हजार वोल्ट के तार को तुरंत ऊंचा करने की मांग की, ताकि और जानें न जाएं।मौके पर राम प्रसाद यादव, दिनेश यादव, अखिलेश ठाकुर, संतोष यादव, रामचंद्र ठाकुर, महेंद्र यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।