नीतीश कुमार की तबियत खराब, सारे कार्यक्रम हुए रद्द

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज तबियत खराब हो गई है। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार के आज के सभी प्रोग्राम स्थगित कर दिए गए हैं। नीतीश कुमार की तबियत खराब होने के कारण उनके आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 3:00 बजे राजभवन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेना था, पर तबियत खराब होने की वजह से वे इसमें हिस्सा नहीं ले पाएंगे। तबियत खराब होने की वजह से नीतीश कुमार आज किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे।

हर वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलित टोला में झंडोत्तोलन करते थे। इस वर्ष भी यहां कार्यक्रम आयोजित होना था, पर तबियत खराब होने की वजह से सीएम नीतीश कुमार इस बार दलित टोला में भी झंडोत्तोलन नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत खराब होने के कारण आज वे किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

Share This Article