तेजस्वी यादव कर सकते सरकार बनाने का दावा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में राजनीति हलचल के बीच नई सरकार बनने के संकेत मिलने लगे हैं. इसकी तैयारियों को लेकर राजभवन भी सक्रीय हो गया है.RJD सुप्रीमो लालू यादव तेजस्वी यादव को सीम बनाने को लेकर एक्टिव हैं. सूत्रों के अनुसार  गठबंधन टूटने की सूरत में RJD की ओर से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज दिन में एक बजे सरकार बनाने का दावा किया जा सकता है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नीतीश कुमार की जदयू के गठबंधन तोड़ने की हालात में आरजेडी बिहार में सबसे बड़ा दल होने के नाते आरजेडी राजभवन जा कर सरकार बनाने का दावा कर सकती है. अगर उनको राजभवन में जाने की अनुमति नहीं मिली तो तेजस्वी यादव राजभवन के बाहर अपने विधायकों के साथ धरना पर बैठ सकते है.

नई सकार के आगामी शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजभवन सक्रीय हो गया है.शुक्रवार रात में कई अधिकारी राजभवन गए थे और तैयारी को लेकर चर्चा हुई. सूत्र बताते हैं कि राज्य सरकार के तीन वरीय अधिकारी राजभवन गए थे, जिसमें नीतीश कुमार के एक सबसे खास अधिकारी मौजूद थे. राजभवन के अधकारी के साथ मुलाकात के साथ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई.मतलब राज भवन शपथ समारोह की तैयारी में जुट गया है.

TAGGED:
Share This Article