बिहार में अब ‘कमल’ राज! मंत्री लखिन्दर पासवान का बड़ा दावा-बीजेपी का ही होगा अगला मुख्यमंत्री…

Ritu Raj

बिहार की सियासत में इन दिनों भारी हलचल है। नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद खाली होने वाली मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर एनडीए के भीतर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए के दिग्गज नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसके केंद्र में 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव और बिहार के नए नेतृत्व का भविष्य रहा।

नए मुख्यमंत्री की तलाश और एनडीए की रणनीति;
बैठक में आगामी राज्यसभा सीटों पर रणनीति बनाने के साथ-साथ ‘नया मुख्यमंत्री कौन?’ के सवाल पर भी मंथन किया गया। बीजेपी और जेडीयू के बीच नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही ये बातचीत बिहार की राजनीति में एक बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

निशांत कुमार का उदय और जेडीयू की मांग;
जेडीयू के भीतर अब एक नए नाम की गूंज सुनाई दे रही है वो और कोई नहीं नीतीश के बेटे निशांत कुमार। उन्होंने औपचारिक रूप से जेडीयू की सदस्यता ले ली है और वे लगातार विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए। हालांकि, सियासी गलियारों में चर्चा है कि यदि मुख्यमंत्री बीजेपी का होता है, तो निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

बीजेपी के खेमे में हलचल;
बीजेपी के भीतर मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम आगे चल रहे हैं। जातीय समीकरण और नीतीश कुमार के साथ बेहतर तालमेल के कारण इनका पलड़ा फिलहाल भारी नजर आ रहा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के अनुभवों को देखते हुए यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी आलाकमान किसी ‘सरप्राइज’ चेहरे को आगे कर सकता है। बिहार सरकार के मंत्री लखिन्दर पासवान ने स्पष्ट कर दिया है कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से ही होगा, जिसे लेकर गठबंधन के भीतर सहमति बनती दिख रही है।

:- पटना से उत्तम झा की रिपोर्ट

Share This Article