नई दिल्ली/पटना: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आज दिल्ली के शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सतीश लूथरा के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में लोगों का जोश और उत्साह यह साबित करता है कि जनता अब बदलाव चाहती है। पप्पू यादव ने अपने संबोधन में साफ कहा कि दिल्ली को चाहिए सच्ची सेवा भावना और ईमानदार नेतृत्व। जनता के मुद्दे जैसे महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। दिल्ली के विकास के लिए मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व जरूरी है, जो सिर्फ वादे न करे बल्कि उन्हें पूरा भी करे। सतीश लूथरा जी ही वह नेता हैं जो शकूर बस्ती के हर नागरिक की आवाज बन सकते हैं। उनका अनुभव, उनकी सादगी और सेवा भाव ही उन्हें बाकी से अलग बनाता है।
साथ ही, पप्पू यादव ने आज दिल्ली के वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रागिनी नायक के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने यह साफ कर दिया कि वजीरपुर की जनता बदलाव के लिए तैयार है। पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अब समय है एक ऐसे वजीरपुर के निर्माण का, जहां हर सुख-सुविधा होगी और संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं पर कांग्रेस का फोकस रहेगा। बहन रागिनी नायक जनता की सच्ची आवाज हैं, जिनमें आपके हक के लिए लड़ने का जज्बा और विजन है। आइए, इस बार हम सब मिलकर वजीरपुर को तरक्की की नई राह पर ले चलें।
पप्पू यादव ने कहा कि राजेन्द्र नगर की जनता का जोश दिखा साफ, इस बार कांग्रेस की होगी जीत! आज दिल्ली के राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विनीत यादव जी के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उमड़े जनसैलाब ने यह साफ कर दिया कि राजेन्द्र नगर की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंंने अपने संबोधन में कहा कि विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य ही कांग्रेस के एजेंडे में सबसे ऊपर हैं। महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही जनता के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो जमीनी स्तर पर काम करती है।