पुष्पम प्रिया ने नीतीश कुमार को बताया अपना ‘रोल मॉडल’, पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक विदाई संदेश…

Ritu Raj

बिहार की राजनीति में दशकों तक धुरी बने रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब राष्ट्रीय राजनीति का रुख करने का फैसला किया है। उनके इस निर्णय को जेडीयू कार्यकर्ता जहां एक बड़े शून्य के रूप में देख रहे हैं, वहीं पुष्पम प्रिया चौधरी ने एक गरिमामयी विदाई संदेश साझा किया है।

नीतीश कुमार की पुरानी यादों को ताजा करते हुए उन्होंने ‘X’ (ट्विटर) पर लिखा- “जिस राजनीति को बचपन से मैंने देखा आज उसका अंत हो रहा है। अभिभावक, नेता और सीएम – तीनों रूप में आप रोल मॉडल रह। आपने सभी भूमिकाओं को जितना बन पड़ा उतना निभाया, पर आपकी निष्ठा में कोई कमी नहीं रही। अलविदा सीएम ‘सुशासन’ बाबू! स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सियासी गलियारों में मायूसी का माहौल;
पुष्पम प्रिया के इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद, नीतीश कुमार का व्यक्तित्व बिहार की सियासत में कितना गहरा रहा है। उनके दिल्ली जाने के फैसले से जेडीयू कार्यकर्ता उदास हैं। विपक्षी नेता इसे एक बड़े राजनीतिक बदलाव के तौर पर देख रहे हैं। सुशासन के उस दौर को याद कर रही है जिसने बिहार की छवि बदली।

Share This Article