सहरसा विधायक आलोक रंजन का वक्फ संशोधन बिल पर बयान, मुस्लिम धर्म के कुछ वर्गों पर आरोप

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
सहरसा विधायक और पूर्व मंत्री आलोक रंजन ने वक्फ संशोधन बिल पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि यह संशोधन इसलिए जरूरी था क्योंकि पूर्व के वक्फ कानून में मुस्लिम समुदाय के कुछ विशेष वर्ग के लोग बिना वैध दस्तावेज के संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। इस संशोधन के बाद, वे अब अपनी स्वार्थपूर्ण नीतियों को पूरी तरह से लागू नहीं कर पा रहे हैं।

विधायक आलोक रंजन ने कहा कि यह संशोधन हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम है। इन नेताओं ने वक्फ कानून में जरूरी बदलाव किए हैं ताकि गरीब और आम मुस्लिमों को भी उनके हक मिल सकें। पहले के कानून से केवल एक खास वर्ग को फायदा हो रहा था, जो देश की एकता और संपत्ति अधिकारों के लिए खतरा पैदा कर रहा था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस संशोधन के बाद कुछ स्वघोषित मुस्लिम ठेकेदार अब समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। आलोक रंजन ने यह भी कहा कि अगर इन लोगों को भारतीय न्यायपालिका पर भरोसा होता तो वे अदालत के फैसले का इंतजार करते। लेकिन ऐसा लगता है कि उनका विश्वास न तो सरकार पर है और न ही न्यायालय पर, बल्कि पाकिस्तान जैसी सोच पर है, जो देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Share This Article