संजू सैमसन का ‘विराट’ अवतार: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रचा इतिहास, कोहली-राहुल के एलीट क्लब में मारी एंट्री!..

Ritu Raj

अभिषेक शर्मा के बाद अब संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़ते ही सैमसन ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने उन्हें दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों की कतार में खड़ा कर दिया है। खास बात यह है कि संजू सैमसन ने अपनी यह उपलब्धि एक ही वर्ल्ड कप (2026) के सबसे नॉकआउट और दबाव वाले मैचों (सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल) में हासिल की है, जो इसे और भी खास बनाता है।

लगातार तीन अर्धशतकों का ‘मैजिक’
संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार 3 पारियों में 50+ का स्कोर बनाने वाले दुनिया के सातवें और भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले केवल विराट कोहली और केएल राहुल ही भारत के लिए यह कारनामा कर पाए थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

सैमसन की ऐतिहासिक पारियां;
बनाम वेस्टइंडीज (सुपर-8): 97 रन
बनाम इंग्लैंड (सेमीफाइनल): 89 रन
बनाम न्यूजीलैंड (फाइनल): 89 रन

एलीट क्लब में शामिल हुए संजू;
विश्व कप के मंच पर लगातार तीन बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के केवल 7 बल्लेबाजों में अब संजू का नाम भी स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है:-
1) विराट कोहली (भारत)
2) केएल राहुल (भारत)
3) महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
4) बाबर आजम (पाकिस्तान)
5) कुसल मेंडिस (श्रीलंका)
6) साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)
7) संजू सैमसन (भारत)

विराट कोहली का वो अनोखा रिकॉर्ड;
अगर रिकॉर्ड्स की तुलना करें, तो विराट कोहली का यह कीर्तिमान दो अलग-अलग वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स तक फैला था। विराट ने 2016 के विश्व कप की अंतिम दो पारियों में नाबाद 82 और 89 रन बनाए थे, जिसके बाद 2021 विश्व कप की अपनी पहली ही पारी में उन्होंने 57 रन जड़कर अपनी ‘फिफ्टी की हैट्रिक’ पूरी की थी।

Share This Article