टॉस जीतते ही श्रीलंका ने चुनी गेंदबाजी, लेकिन असली सरप्राइज इंडिया की प्लेइंग 11 में!…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

एशिया कप सुपर-4 राउंड के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, टीम इंडिया ने 2 बड़े बदलाव किए है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

एशिया कप सुपर-4 राउंड के आखिरी मुकाबले में भारत और श्रीलंका के बीच बस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया है। श्रीलंका ने जनिथ लियानागे को मौका दिया है। वहीं, भारतीय टीम ने 2 बड़े बदलाव किए हैं। फाइनल मुकाबले के लिए बुमराह-दुबे को आराम दिया गया है। इसके स्थान पर अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका दिया गया है। ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला प्रैक्टिस मैच की तरह है। 28 सितंबर, रविवार को फाइनल में भारत का भिड़ंत पाकिस्तान से होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारतः अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
श्रीलंकाः पथुम निशांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, जनिथ लियानागे, चरिथ असालंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदू मेंडिस, वानिंदू हसरंगा, दुशमंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और नुआन थुसारा।

Share This Article