तेजप्रताप यादव का नया व्लॉग वायरल! रिपोर्टर को दी चेतावनी…

Ritu Raj

जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव का नया व्लॉग एक बार फिर विवादों में है। ताज़ा वीडियो में तेजप्रताप एक रिपोर्टर से तीखे और धमकी भरे अंदाज़ में बात करते नज़र आते हैं। उन्होंने न केवल रिपोर्टर पर सवालों की बौछार कर दी, बल्कि उसे अपने साथ अंदर आने की बात कहकर पूरा व्लॉग ही चर्चा का विषय बना दिया है।

तेजप्रताप यादव ने अपने नवीनतम व्लॉग में मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि पत्रकार रोज़ाना उनके गेट पर खड़े रहते हैं और जानबूझकर उन्हें टारगेट किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ पत्रकार “जयचंद” के इशारे पर उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अपने पुराने वायरल वीडियो का भी जिक्र किया और कहा, आपने मेरा पहले वाला वीडियो देखा होगा… उसमें एक पत्रकार मुझे देखकर भाग रहा था। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से हार के बाद तेजप्रताप ने फिर एक बार डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख किया है। चुनाव के बाद उन्होंने व्लॉगिंग दोबारा शुरू की और तीन दिन पहले अपना नया यूट्यूब चैनल ‘TY VLOG’ लॉन्च किया है, जिसके अब तक 5.35 हजार सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। इससे पहले वे ‘LR VLOG’ चलाते थे, लेकिन चैनल रिकवर न होने पर नई शुरुआत करनी पड़ी। नए चैनल पर तेजप्रताप ने पहला वीडियो डेयरी मिल्क प्रोडक्शन फैक्ट्री से शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दूध की पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और तैयार होने की प्रक्रिया को सरल अंदाज में दिखाया है। यह वीडियो तेजी से देखा जा रहा है और अब तक इसमें 3 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वीडियो पोस्ट करते हुए तेजप्रताप ने लिखा- “जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है।” इसी सोच के साथ वे दोबारा कैमरे के सामने लौटे हैं। वीडियो के अंत में उन्होंने साफ कहा कि लंबी दूरी के बाद वे अपनी ब्लॉगिंग जर्नी को फिर से शुरू कर रहे हैं। ‘LR VLOG’ से पहले ही दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना चुके तेजप्रताप अब ‘TY VLOG’ के साथ एक नई डिजिटल पहचान गढ़ने की कोशिश में हैं।

Share This Article