बिहार में सीएम पद पर कोई वेकेंसी नहीं, नीतीश तय, बोले सम्राट

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना: तेजस्वी यादव के महागठबंधन के कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष बनने पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान। उन्होंने कहा कि अब तेजस्वी यादव इसी के लायक हैं। यहां मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है। जब यूपीएससी वैकेंसी निकलेगी तभी लोग उसमें फॉर्म भरेंगे जब चुनाव आयोग वैकेंसी निकलेगा तभी लोग उसमें फॉर्म भरेंगे जब यहां वैकेंसी है ही नहीं तो मुख्यमंत्री पद पर कोई दूसरा व्यक्ति आएगा क्या। उन्होंने कहा नीतीश कुमार है उन्हीं के नेतृत्व में हम लोग चुनाव लड़ेंगे।

तेजस्वी यादव के कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष बनने पर सम्राट चौधरी का बड़ा हमला कहा बिहार में कहीं कोई वैकेंसी नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमारी है और वही रहेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के जीत के दावे पर सम्राट चौधरी ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक राज की जनता ने लालू यादव को समय दिया 20 साल तक नीतीश कुमार का समय दिया और अब राज की जनता ही तय करेगी कि नीतीश कुमार ने काम किया या लालू यादव जी ने काम किया। सम्राट चौधरी का बड़ा बयान बिहार में जनता तय करेगी लालू यादव की सरकार ने काम किया या नीतीश के सरकार ने काम किया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article