शहीद जगदेव प्रसाद की 104वीं जयंती पर पारिवारिक सहायता केंद्र ने दी श्रद्धांजलि

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
बोकारो ।
भारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 104 वीं जयंती समारोह पर पारिवारिक सहायता केंद्र के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 104वीं जयंती समारोह मदन मोहन महतो के अध्यक्षता एवं संतोष कुमार महतो के संचालन में शहीद जगदेव बाबू की तस्वीर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग पुष्प एवं माला अर्पित करते हुए पुष्पांजलि दी गई ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारिवारिक सहायता केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष मदन मोहन महतो ने कहा भारत लेनिन शहीद जगदेव बाबू सामाजिक राजनीतिक आर्थिक और संस्कृतिक असमानता के खिलाफ समता मूलक शोषण विहिन समाज की स्थापना हेतु आजीवन संघर्ष करने वाले विद्वान, पत्रकार,जादुई वक्ता, क्रांतिकारी समाजवादी राजनेता थे इन्होंने कभी अपने सिद्धांत और विचारधारा के साथ समझौता नहीं किया जिसके कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा मुख्यमंत्री बनाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया ।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन के दौरान इन्हें गोली मारकर हत्या कर दी गई उनकी हत्याकांड की जांच के लिए आयोग बना परंतु आज तक वह आयोग द्वारा जांच पूरी नहीं की जा सकी । इन्होंने क्रांतिकारी परिवर्तन के लिए प्रमुख नारे दिये ।100 में 90 शोषित है,90 भाग हमारा है 10 का शासन नहीं चलेगा,धन धरती राज पाठ में भागीदारी चाहिए क्रांतिकारी परिवर्तन के रास्ते में प्रथम पीढ़ी के लोग मारे जाएंगे! दूसरी पीढ़ी जेल जाएगा!!,तीसरी पीढ़ी राज करेगा ।

पारिवारिक सहायता केंद्र ने सर्व समिति से शहीद जगदेव प्रसाद की हत्याकांड की जांच पूरी कर सच्चाई जनता के बीच लाने तथा केंद्र सरकार द्वारा शहीद जगदेव प्रसाद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग का प्रस्ताव पारित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष कुमार महतो, अरविंद राम, शमरेश कुमार महतो, धनेश्वर कुमार महतो, जयप्रकाश महतो, उमेश प्रसाद महतो, देवरंजन महतो ,नरेश ठाकुर, असगर अंसारी, ठाकुर गोसाई ,राजू गोस्वामी ,एस प्रसाद ,राजेंद्र वर्मा ,राजकुमार पासवान, शंकर ठाकुर, अजीत कुमार शर्मा ,सुधीर रजक एवं अन्य उपस्थित थे।

Share This Article