बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान, 5 राज्यों में लागू हुई आचार संहिता; देखें पूरा शेड्यूल…

Ritu Raj

चुनाव आयोग ने रविवार को पांच राज्यों (पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी) के विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन राज्यों की कुल 824 सीटों पर 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव का शेड्यूल और महत्वपूर्ण तारीखें;
तमिलनाडु: 23 अप्रैल (एक चरण)
पश्चिम बंगाल: 23 और 29 अप्रैल (दो चरण)
केरल, असम और पुडुचेरी: 9 अप्रैल (एक चरण)
नतीजे: 4 मई 2026

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मतदाता सूची में बड़ा बदलाव (SIR प्रक्रिया);
चुनाव आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए SIR (Special Intensive Revision) का सहारा लिया, जिससे अयोग्य मतदाताओं की पहचान की गई। इसके तहत भारी संख्या में नाम काटे गए हैं:-
तमिलनाडु: सबसे ज्यादा 74.07 लाख नाम हटाए गए।
पश्चिम बंगाल: करीब 58 लाख नाम सूची से बाहर हुए।
अन्य राज्य: केरल (8 लाख), असम (2 लाख) और पुडुचेरी (77 हजार) में भी छंटनी हुई।

इस बार क्या नया होगा?
100% वेबकास्टिंग: सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी रखी जाएगी।
मोबाइल पर पाबंदी: पोलिंग स्टेशन के भीतर मोबाइल ले जाना वर्जित होगा। फोन बाहर जमा कराने की सुविधा मिलेगी।
वोटर लिमिट: भीड़ कम करने के लिए एक पोलिंग स्टेशन पर अधिकतम 1200 मतदाता ही होंगे।
हिंसा पर जीरो टॉलरेंस: आयोग ने स्पष्ट किया है कि आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी तरह की चुनावी हिंसा पर सख्त कार्रवाई होगी।

लोकतंत्र का विशाल उत्सव;
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन पांच राज्यों के कुल मतदाता ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका और कनाडा जैसे देशों की सम्मिलित आबादी के बराबर हैं। इस विशाल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को देखने के लिए 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भारत आएंगे।

Share This Article