इतनी अंग्रेज़ी क्यों बोलते हैं मंत्री अशोक चौधरी?

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना :
बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी आज हिन्दी मीडिया के पत्रकारों से मुखातिब थे। पत्रकार हिन्दी में सवाल कर रहे थे, थोड़ी देर तक हिन्दी में जवाब देने के बाद मंत्रीजी ने अंग्रेज़ी का रुख कर लिया और फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलने लगे। पत्रकारों के हिन्दी के सवालों का मंत्रीजी अंग्रेज़ी में जवाब दे रहे थे। पत्रकार हैरान-परेशान नज़र आ रहे थे, इसलिए नहीं कि उन्हें मंत्रीजी की अंग्रेज़ी नहीं समझ आ रही थी, मंत्रीजी कोई शशि थरुर वाली इंग्लिश नहीं बोल रहे थे जिसके लिए डिक्शनरी खंगालनी पड़े। सामान्य इंग्लिश ही बोल रहे थे, लेकिन पत्रकारों को चिंता इस बात की हो रही थी कि उनके दर्शक ग्रामीण इलाकों में भी बड़ी संख्या में होते हैं और ऐसे दर्शक बड़ी संख्या में होते हैं, जिन्हें उतनी ज़्यादा अंग्रेज़ी नहीं समझ आती, ऐसे में उन्हें मंत्रीजी की बात समझने में परेशानी आ सकती है। ऐसा नहीं है कि मंत्री अशोक चौधरी कोई आज पहली बार अंग्रेज़ी बोलते दिखे हैं। मंत्रीजी का अंग्रेज़ी प्रेम समय-समय पर छलकता रहता है, अचानक से हिन्दी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान भी मंत्री अंशोक चौधरी अंग्रेजी बोलने लगते हैं और उनका इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार परेशान होने लगते हैं। मंत्रीजी ने आज भी अपना अंग्रेज़ी प्रेम खूब दिखाया। पत्रकारों के दो-तीन सवाल का जवाब देने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि विपक्ष-विपक्ष-विपक्ष, विपक्ष के अलावा आपके पास कोई क्वेश्चन नहीं रहता है। ask some relevent question, you are a journalist. ask some good relevent question about development. Why are you keep on asking about opposition, we are not sitting here to answer the opposition, we are sitting here to answer the people of bihar. Thank You. इतना ही नहीं, फिर पाकिस्तान से जुड़े एक सवाल का जवाब अशोक चौधरी ने इंग्लिश में देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा – अगर There is any kind of involvement from Pakistan, it should be act of war. Pakistan does want India to be peaceful and progressed. हम आपको सुनाते हैं मंत्रीजी की अंग्रेज़ी।

Share This Article