लालू–तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ेंगी या मिलेगी राहत? आज दिल्ली हाईकोर्ट में अहम सुनवाई…

Ritu Raj

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 5 जनवरी को यह मामला न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है। लालू यादव ने निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय किए गए थे।

दरअसल, यह मामला IRCTC टेंडर से जुड़ी कथित अनियमितताओं का है। अक्टूबर 2025 में राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में आरोप तय किए थे। अदालत के अनुसार, रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव पर टेंडर प्रक्रिया में पात्रता शर्तों में बदलाव कर अपने पद के दुरुपयोग का आरोप है। जांच एजेंसियों का दावा है कि नियमों की अनदेखी कर निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, यह केस 2017 में सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। ‘लैंड फॉर जॉब’ और IRCTC टेंडर मामले में लालू परिवार और रेलवे अधिकारियों पर रेलवे में नियुक्तियों और ठेकों में गड़बड़ी के आरोप हैं। इस मामले में सीबीआई और ईडी की जांच जारी है। दिल्ली हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई को आगे की कानूनी प्रक्रिया की दिशा तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Share This Article