पहलगाम हमले के बाद मोदी ने कैंसल किएअपने कार्यक्रम, बिहार यात्रा पर संशय!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में खौफ़नाक आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल की अपनी कानपुर यात्रा रद्द कर दी है। इसके बाद इस पर भी संशय के बादल मंडराने लगे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी कल बिहार आएंगे या नहीं। पीएम की कानपुर की यात्रा को कैंसल करते हुए केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि शोक की इस घड़ी में किसी भी प्रकार के उत्सवी कार्यक्रम का आयोजन उपयुक्त नहीं है। इसलिए प्रधानमंत्री की कानपुर यात्रा स्थगित कर दी गई है। अब इस एलान के बाद लग रहा है कि अगर कानपुर का कार्यक्रम रद्द किया जा सकता है, तो बिहार का कार्यक्रम भी कहीं रद्द न कर दिया जाए। कानपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को 20 हज़ार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करना था, लेकिन पहलगाम हमले के बाद पीएम के इस दौरे को कैंसल कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी की मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में अगर पीएम नरेंद्र मोदी कल बिहार नहीं आते हैं, तो इससे सारी तैयारियां बेकार हो जाएंगी, इसलिए इस पर विचार किया जा रहा है कि कोई रास्ता निकाला जाए और पीएम नरेंद्र मोदी कल की मधुबनी यात्रा कैंसल न करें। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की हृदय विदारक हत्या के बाद लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गृह मंत्रालय और खुफ़िया विभाग की बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। इसी वजह से, पीएम नरेंद्र मोदी का कानपुर दौरा कैंसल किया गया है। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री को 20 हज़ार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करना था, लेकिन पहलगाम हमले के बाद पीएम के इस दौरे को कैंसल कर दिया गया। अब बिहार के लोगों खासकर मधुबनी और उससे सटे जिलों के लोगों की नज़रें इस पर टिकी हैं कि कहीं पीएम का मधुबनी दौरा न रद्द हो जाए। हालांकि, अब तक जो सूचना मिल रही है उसके मुताबिक पीएम के मधुबनी के कार्यक्रम को रद्द होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, इस बारे में स्थिति साफ़ भी नहीं है।

Share This Article