पटना में ट्रिपल मर्डर,एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या से सनसनी.

City Post Live

से फैली सनसनी, लेकिन एक मोबाइल ने खोल दिया पूरे कांड का राज

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के पटना जिले के अथमलगोला क्षेत्र के गांव थम्बा  गांव में एक व्यक्ति ने चाकू से कथित तौर पर हमला कर एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी है.पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार रात अथमलगोला क्षेत्र के गांव थम्बा की है और मृतकों की पहचान सुजीत कुमार, मनीष कुमार और उसकी पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है तथा दंपति का बच्चा भी हमले में घायल हुआ है.इस मामले में  चंद्रभूषण कुमार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार  सोमवार रात गांव थम्बा में चार लोगों पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली जिन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया. नवीन कुमार नाम का एक व्यक्ति भी इसमें घायल हुआ है जिसने पूछताछ में बताया कि लूटपाट के इरादे से चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया. मोबाइल फोन भी छीन लिया.लेकिन  पुलिस की छानबीन में मोबाइल फोन घटनास्थल से ही बरामद किए जाने के बाद नवीन के बयान में संदेह हुआ. ‘जांच में आगे पता चला कि सुजीत कुमार की हत्या के इरादे से नवीन कुमार और अन्य लोगों ने गांव थम्बा के पास उस पर हमला किया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मनीष कुमार और उनकी पत्नी अपने बच्चे के साथ कहीं जा रहे थे. सुजीत कुमार की किसी के साथ बकझक हो रही थी.वो सुजीत को जानते थे इसलिए  बीच-बचाव किया.फिर क्या था  नवीन और अन्य लोगों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया. इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन से चार लोग फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है.

TAGGED:
Share This Article