बेटियों को मिल रही है प्रेम करने की सजा, प्रेमजाल, में फांस कर जिस्मफरोशी कराने का पर्दाफाश.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में बेटियों को प्रेम करने की सजा मिल रही है. पूर्णिया  पुलिस ने प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग लड़कियों से  जिस्मफरोशी का धंधा कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान 11 नाबालिगों को बरामद किया है. जिस्मफरोशी के धंधे का संचालन करने वाले 5 गिरोह सरगनाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 27 महिलायें भी गिरफ्तार हुई हैं.

पुलिस ने मामला दर्ज कर 27 महिलाओं और 5 संचालकों को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. 11 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी उनके ठिकाने से बरामद किया है.संचालकों के उस वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है जिस पर छापेमारी की सूचना बाद वे सवार होकर भाग रहे थे. पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.जिस्मफरोशी के कारोबार को लेकर जिन लड़कियों को लाया जाता था, उनका फर्जी आधार कार्ड भी नाम बदलकर बना दिया जाता था.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 प्रेमजाल में फंसाकर लाई गई लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था.पुलिस ने इनके ठिकाने से जिन नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है वह यूपी के गोरखपुर, झारखंड के कोडरमा, बिहार के लखीसराय, पूर्णिया के धमदाहा, सिवान, छपरा एवं मुज्जफरपुर की रहने वाली हैं. इन सभी को प्रेमजाल में फंसाकर यहां लाकर बेच दिया गया है. पूछताछ के दौरान नाबालिगों ने खुलासा किया है  कि पहले तो उन्हें नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया गया. जिसके बाद उसे घर से भगाया गया और फिर जिस्मफरोशी के बाजार में लाकर उन्हें बेच दिया गया.उन्हें जब प्रेम में फंस जाने का अहसास हुआ तबतक  उनके वहां से निकलने के सारे रास्ते बंद हो गये थे.

बरामद नाबलिगों ने बताया कि इस दौरान कई दिनों तक उन्हें भूखा-प्यासा कमरों में बंद रखा जाता है और उसके बाद भी इंकार करने पर लोहे के रॉडों से पिटाई की जाती है.पुलिस ने जिस्म के जिस कारोबारी को गिरफ्तार किया है उसमें ऋषभ के खिलाफ लड़कियों को लाकर बेचने सहित जबरन देह व्यापार कराने के कई मामले दर्ज है.उसके खिलाफ किशनगंज के कोचाधामन में भी मामला दर्ज है. दर्ज मामले में यह बताया गया था कि प्रेमजाल में फंसाकर लाई गयी लड़की ने देह व्यापार करने के डर से आत्महत्या कर ली थी.

TAGGED:
Share This Article