कटिहार में तहखाने से 338 लीटर विदेशी शराब बरामद, लाखों की अवैध तस्करी का पर्दाफाश – एक गिरफ्तार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
राज्य में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटिहार के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरीगंज चौक स्थित कोरिया पट्टी में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर के तहखाने से 338 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में आरोपी विक्की कुमार मंडल को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पहले तो कुछ हाथ नहीं लगा, लेकिन जब जांच अधिकारियों ने बारीकी से तलाशी ली, तो पलंग के नीचे बने एक गुप्त तहखाने का पता चला। उस तहखाने में सैकड़ों विदेशी शराब की बोतलें छिपाकर रखी गई थीं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि आरोपी शराब की बड़ी खेप बाहर से लाकर स्थानीय स्तर पर बेचने की तैयारी में था। उत्पाद इंस्पेक्टर आर्यन राज ने बताया कि विक्की मंडल लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था और उसके खिलाफ पहले भी कई इनपुट मिल चुके थे। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से साफ है कि शराबबंदी के बावजूद राज्य में अवैध तस्करी का जाल अब भी फैला हुआ है, जिसे रोकने के लिए प्रशासन को लगातार सक्रिय रहना पड़ रहा है।

Share This Article