सीएम हाउस की ओर कूच! सीट बढ़ाने की मांग पर TRE-4 उम्मीदवारों का प्रदर्शन तेज…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

सीट बढ़ाने की मांग को लेकर TRE-4 कैंडिडेट्स आज सड़क पर उतर आए हैं। इस प्रदर्शन में हजार से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, अपनी मांग को लेकर अभ्यर्थी सीएम हाउस की ओर कूच कर सकते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार में चौथे चरण की TRE-4 को लेकर छात्र आज यानी मंगलवार को हजारों छात्र सड़क पर उतर आए हैं। वहीं, प्रदर्शन में करीब 3 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी सीटों की कटौती को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग कि है कि 15 सितंबर से पहले 1.20 लाख पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करें। दरअसल, यह प्रदर्शन शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर दिए गए बयान के विरोध में हुआ। उन्होंने बयान में कहा कि 26 हजार से अधिक ही भर्ती निकाली जाएगी। यह प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से पटना कॉलेज से शुरू हुआ। अभ्यर्थियों ने खेतान मार्केट, बाकरगंज, गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाक बंगला चौराहा होते हुए सीएम हाउस जाने का ऐलान किया है।

3 मागों को लेकर विरोध प्रदर्शन:-
1. 1 लाख 20 हजार पदों पर बहाली की मांग
2. BPSC TRE 4.0 का परीक्षा कैलेंडर जारी हो
3. रिजल्ट से पहले काउंसलिंग होनी चाहिए

हालांकि, इस पूरे विवाद पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सरकार चौथे चरण में 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती कराने जा रही है। उन्होंने परीक्षा और रिजल्ट की डेटशीट अनाउंस कर दी हैं। बता दें, परीक्षा 16 से 19 दिसंबर 2025 के बीच होगी। इसके परिणाम 20 से 26 जनवरी 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने दावा करते हे कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कराई जाएगी।

Share This Article