कैमूर गोलीकांड में हथियारों का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार – मुख्य आरोपी फरार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
कैमूर पुलिस ने भगवानपुर गोली कांड मामले में हथियारों के जखीरा के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही उनके पास से 18 जिंदा कारतूस एवं 18 खोखा बरामद किया है,बकाया पैसे की लेन देन को लेकर 5 मई को हुई थी गोली बारी की घटना, इस घटना में घायल दो युवकों का अभी चल रहा वाराणसी में इलाज मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार छापामारी में जुटी है पुलिस।

इसपर प्रेसवार्ता कर कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि बीते 5 मई को भगवानपुर थाना अंतर्गत बहुरी सुनरी रोड में तीन मोहानी पर गोली बारी की घटना घटित हुई थी, जिसमें मरची गांव के लव पांडेय उर्फ बमबम पांडेय को पेट में गोली लगा था,एवं अंतू यादव को पीठ में गोली लगा था, जिनका अभी भी बनारस में इलाज चल रहा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस मामले में पुलिस द्वारा घायलों के बयान पर नामजद 5 अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था, इसके बाद पुलिस द्वारा करवाई किया जाने लगा कि इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घटना में प्रयोग किया हथियार के साथ एवं भारी मात्रा में हथियार के साथ इस घटना से संबंधित लोग कसेर गांव में है,इसके अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ शिव शंकर कुमार ने गठित टीम के साथ कसेर गांव पहुंचे और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही उनके पास से पांच एक नाली एवं दो नाली देसी बंदूक 12 बोर का जिंदा तेरा कारतूस एवं 315 बोर का पांच जिंदा कारतूस तथा 18 खोखा बरामद कर जप्त किया गया है, इनसे पूछताछ में पता चला कि बकाया पैसे की लेनदेन को लेकर मीटिंग के लिए सुंदरी एवं बहुरि रोड के पास बुलाया गया था जहां मीटिंग के दौरान कुछ बकझक हुआ इसी दौरान गोली चल दिया गया, इसमें मुख्य आरोपी कसेर गांव निवासी अभय पांडेय पिता दाऊ पांडेय है जो अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापामारी कीया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव निवासी कमला पाण्डेय का पुत्र जनार्दन पांडेय उर्फ छोटन पांडेय तथा दुर्गा शंकर पांडेय का पुत्र दिलीप शंकर पांडेय बताया जाता है जिन्हें न्यायिक अभी रक्षा में भेजा जा रहा है,इसके साथ ही पुलिस द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह हथियार वैध है या अवैध और इतने हथियार इनके पास कहां से आया इन सभी मामलों पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Share This Article