कटिहार में पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल, मामला गरमाया

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव

कटिहार। जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में आदिवासी युवक अनिल बास्की की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। अनिल के भाई मुकेश बास्की के मुताबिक, मानसिक रूप से कमजोर अनिल समेली डूमर में सड़क किनारे खड़ा था। वहां से गुजर रही पुलिस को उसने प्रणाम किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद ही उसे छोड़ा गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ध्यान देने के बाद राजद नेत्री बेबी देवी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, आदिवासी विकास परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो थाना घेराव और सड़क जाम किया जाएगा।

Share This Article