Bihar Politics:
सिटी पोस्ट लाइव : RJD विधायक रीतलाल यादव की मुश्किलें बढ़ गईं हैं. पटना हाई कोर्ट ने दानापुर की पूर्व विधायक आशा देवी के पति की हत्या मामले में दानापुर विधायक रीतलाल यादव समेत अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया है. निचली अदालत ने साक्ष्य के अभाव में चारों आरोपियों को बरी कर दिया था. राज्य सरकार ने इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की है.न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद ऐवं न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह की खंडपीठ ने राज्य सरकार की अपील पर सुनवाई के दौरान जारी किया.
30 अप्रैल 2003 में राजधानी पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा “तेल पिलावन, लाठी घुमावन” रैली का आयोजन किया गया था.इसी दिन खगौल के जमालुद्दीन चक के पास सत्यनारायण सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.राज्य सरकार ने इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में आपराधिक अपील दायर की है, जिसे सरकारी अधिवक्ता अजय मिश्रा ने प्रस्तुत किया. मामले की अगली सुनवाई 24 मार्च को निर्धारित की गई है.सूत्रों के अनुसार इस मामले में रीतलाल यादव की मुश्किल बढ़ सकती है.