मुजफ्फरपुर में शूट आउट, व्यवसायी पर जानलेवा हमला.

City Post Live

 

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में अपराधियों का तांडव जरी है.एकबार फिर से  मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर में एक शूट आउट की वारदात को अंजाम देकर लोगों में खौफ पैदा कर दिया है.अपराधियों ने एक किराना दुकानदार राहुल कुमार को गोलियों से भून दिया है.बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. किराना दुकानदार राहुल कुमार को 5 गोलियां मारी गई हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

घायल व्यापारी का  इलाज शहर के निजी अस्पताल में हो रहा है. पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच में जुट गई है. अहियापुर थानेदार ने अस्पताल पहुंचकर और घटनास्थल पर जाकर जांच की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार ये लूट का  मामला नहीं है.आपसी रंजिश में इस कांड को अंजाम दिया गया है.लेकिन  परिजनों के अनुसार  राहुल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर भी उसे गोलियां मारी गईं. किसने घटना को अंजाम दिया है ये पता नहीं चल रहा.

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर में लगातार शूट आउट की वारदातें हो रही हैं.इसी महीने मुजफ्फरपुर के एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही को दिन दहाड़े अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था.न जिस तरीके से लगातार एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं,लोग खौफ में हैं.पुलिस के कार्य प्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं.हत्याओं के साथ साथ अब स्कूली बच्चों का अपहरण भी होने लगा है.पिछले एक सप्ताह में दो छोटे बच्चों को अगवा करने की कोशिश हो चुकी है.

Share This Article