जदयू नेता कौशल सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
कौशल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिजल सिंह को चौथम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी में बिजल सिंह को उसके ससुराल लक्ष्मीपुर से पकड़ा गया। पुलिस ने यह जानकारी एसपी राकेश कुमार की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

घटना 9 अप्रैल 2024 को चौथम थाना क्षेत्र के एनएच-107 के पास स्थित कैथी गांव में हुई थी, जब कौशल सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कौशल सिंह की पत्नी के बयान के आधार पर चौथम थाना में कांड संख्या 90/2025 दर्ज किया गया था। पहले पुलिस ने आशीष कुमार, रितेश कुमार, और राज कुमारी देवी उर्फ रजिया को गिरफ्तार किया था, जिनके पास घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई थी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मुख्य आरोपी बिजल सिंह ने अपनी गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि उसने अपने बड़े भाई कौशल सिंह से पांच लाख रुपये उधार लिए थे, जिन्हें उसने वापस नहीं किया था। इसके अलावा, कौशल सिंह ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया था, और उनके बेटे के साथ मारपीट भी की थी। इन सब वजहों से बिजल सिंह ने अपनी पत्नी और बेटों के साथ मिलकर कौशल सिंह की हत्या करने की साजिश रची।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान बिजल सिंह के बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। चौथम थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपी बिजल सिंह पर पहले ही चौथम थाना में चार मामलों का हिसाब है। फिलहाल, बिजल सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

Share This Article