पंचायत राज विभाग की संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
खूंटी ।
डीआरडीए स्थित सभागार में शनिवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिशिर कुमार की अध्यक्षता में पंचायत राज विभाग के जरिये संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा और समीक्षा की गई। इनमें मुख्य रूप से जीपीडीपी-जीपीएफटी ट्रेनिंग के तहत टीएमपी पोर्टल में इंट्री की प्रगति, 15वें वित्त आयोग के तहत व्यय को एक सप्ताह में 50 फीसदी तक बढ़ाने, पंचायत ज्ञान केंद्र का अधिष्ठापन, जनप्रतिनिधियों के मानदेय, सभी पंचायतों में बायोमेट्रिक मशीन का अधिष्ठान और संचालन सुनिश्चित करने, पंचायत सुदृढ़ीकरण और 15वें वित्त आयोग की उपयोगिता प्रमाण पत्र की स्थिति, पंचायत भवन की स्थिति और भारत नेट रिचार्ज की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। पंचायत स्तर पर डिजिटल साधनों और संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, कनीय अभियंता, कंप्यूटर आॅपरेटर सहित अन्य उपस्थित थे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article