महाकाल महोत्सव में गूंजे मंत्र, लोगों की सुख, समृद्धि की कामना

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
रामगढ़ ।
रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति की ओर से नववर्ष के पहले सोमवार को रामगढ़ जिला वासियों की सुख, समृद्धि और शांति के लिए महाकाल का पूजा किया गया। सोमवार को मेन रोड के सुभाष चौक के मां विघ्नहरणेश्वरी मंदिर परिसर में भगवान श्री महाकाल का भव्य दरबार सजाया गया। यहां, पुजारी संजयेंद्र गुरु ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुट्स को पूजा कराई। पूजन, रुद्राभिषेक के बाद महाआरती की गई।

इस महा आयोजन में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल जी ने उपस्थित होकर महाकाल की पूजा की एवम लोकसभा वासियो के सुख समृद्धि की कामना की। इस महोत्सव में रामगढ़ जिला के उपायुक्त चंदन कुमार ने महाकाल का आशीर्वाद ले लोगो के बीच प्रसाद वितरण कर महाभण्डारा का शुभारंभ किया। इस आयोजन में जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता के अलावा काफी संख्या महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं, गायकों के भजनों पर शिव भक्त झूमे। संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुट्स ने कहा कि नववर्ष की शुरूआत महाकाल के साथ हो, और राष्ट्र, राज्य व रामगढ़ जिला की तरक्की और जिला वासियों की समृद्धि की कामना की गई है।,

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article