सिटी पोस्ट लाइव
आज 30 जुलाई, दिन बुधवार है। आज चंद्रमा का गोचर दिन रात कन्या राशि में होगा। और इस गोचर में आज चंद्रमा हस्त नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के कारण आज चंद्रमा और बुध के बीच राशि परिवर्तन योग बनेगा। आज बुधवार को बुधादित्य योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में आज सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा। देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक से।
मेष- इस राशि के लिए आज का दिन चंद्रमा का गोचर मिलाजुला फल दे रहा है। आपको बिजनेस मे कुछ उलझन और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपके खर्च में आज वृद्धि होगी। आपको दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आपके पिता से भी आपको फायदा मिल सकता है। पार्टनरशिप में कोई भी काम करना बेहतर रहेगा। शुभ रंग- बादामी
वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज नौकरी में अनुकूल स्थिति मिलने से खुशी होगी आपका कोई सरकारी काम फंसा है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। आपको सफलता मिल सकती है। आज के दिन जोखिम वाले काम से बचें। शुभ रंग- सिल्वर
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहने वाला है। आपको आज एक से अधिक स्रोत से लाभ मिलेगा। कोई फसा काम पूरा हो जाने से आपको खुशी मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता होगी। धर्म कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। शुभ रंग- हल्का हरा
कर्क- इस राशि वालों के लिए आज का दिन परिश्रम भरा रहेगा। आपको आज अचानक कुछ नई जिम्मेदारी मिलने थकान और तनाव हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। आज के दिन किसी पर भी अंधविश्वास न करें। प्रेमी जीवन में आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज किसी दूसरे की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें। शुभ रंग- एक्वा ब्लू
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। आपको आज अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आप कुछ नई योजनाओं का पूरा लाभ उठाएंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। अपनी पार्टनर से आपको भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। शुभ रंग- अंजीर समान
कन्या- इस राशि वालों के लिए आज लाभदायक रहेगा। वाहन और सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। परिवार में चल रही समस्याओं को खुद में सुलह करें। आज अपने पार्टनर से आपको गिफ्ट मिल सकता है। कन्या राशि वाले शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर करेंगे। शुभ रंग- हरा
तुला- इस राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक और उत्साह से भरा रहेगा। आपको आज मित्रों और सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपका आज के दिन आर्थिक पक्ष से भी अनुकूल रहेगा। आज के दिन वाद विवाद से दूर रहना चाहिए। आपको आज तकनीकी कार्यो में सफलता मिलने का भी योग बना हुआ है। शुभ रंग- फिरोजी
वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। विवाह संबंधी बात पक्की होने की संभावना है। आज के दिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। शुभ रंग- गेंहुआ
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। आपको आज घर के परिजनों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग और लाभ मिलेगा। शुभ रंग- ऐप्पल ग्रीन
मकर- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी आज रुचि रहेगी। आज के दिन खर्च पर कंट्रोल रखें। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको आज आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। शुभ रंग- सी ग्रीन
कंभ- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। आपको आज सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। आप सरकारी क्षेत्र के काम में आज सफलता पाएंगे। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क से भी आपको आज फायदा होगा। शुभ रंग- मोरपंख के समान
मीन- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप आज अपनी कमाई और खर्च के बीच संतुलन बनाए रख पाएंग। आप अपनी सकारात्मक सोच का अच्छा फायदा उठाएंगे। आपको अपने ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त हो पाएगा। आपको बकाया पैसा वापस मिल सकता है। शुभ रंग- आंवला समान