महाकुंभ हादसे पर बोले लालू, अधिकारी और सत्ताधारी कम से कम ईश्वर से तो डरें!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने महाकुंभ हादसे को लेकर यूपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। लालू यादव ने फ़ेसबुक पर पोस्ट कर लिखा है कि महाकुंभ में हुए भगदड़ मामले में यूपी सरकार मौत के आंकड़ों को छुपा रही है। अकेले बिहार से कुंभ में गए कई लोगों की मौत भगदड़ में हो गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई है। लालू यादव ने लिखा है कि अधिकारी और सत्ताधारी कम से कम ईश्वर से तो डरें!

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर मंगलवार और बुधवार की आधी रात को हुए भगदड़ के दौरान 35 से 40 लोग मारे गए। इस हादसे के 17 घंटे बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 लोगों की मौत की पुष्टि की है। शाम 6.30 बजे मेला अधिकारी विजय किरण आनंद और DIG वैभव कृष्णा ने कहा कि, इस भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की जान गई, और 60 लोग घायल हुए हैं। जबकि 25 शवों की पहचान कर ली गई है। यूपी के 19 लोग, कर्नाटका के 4, और गुजरात व असम के एक-एक श्रद्धालु मारे गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

वहीं विपक्ष के कई नेताओं का आरोप है कि यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ में मची भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौतें हुई हैं, लेकिन यूपी सरकार इन मौतों के आंकड़ों को बहुत ही कम कर बता रही है। हालांकि, राजद सुप्रीमो लालू यादव ने महाकुंभ को लेकर फे़सबुक पर पोस्ट पर यूपी सरकार पर श्रद्धालुओं के मौत के आंकड़ों को छुपाने का आरोप लगाया है। महाकुंभ को लेकर सियासी राजनीति तेज हो गई है।

Share This Article