Ram Navami 2026: पटना जंक्शन महावीर मंदिर में भक्तों के लिए खास इंतजाम; 24 हजार किलो ‘नैवेद्यम’ लड्डू और लाइव दर्शन की व्यवस्था…

Ritu Raj

पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर में 27 मार्च को होने वाले रामनवमी उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं का खाका तैयार कर लिया है।

दर्शन और आरती का समय;
पट खुलना: भक्तों के लिए मंदिर के पट रात 2 बजे खोल दिए जाएंगे।
आरती: पट खुलने के बाद 15 मिनट की विशेष आरती होगी।
दर्शन का सिलसिला: आरती के तुरंत बाद दर्शन और प्रसाद चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 27 मार्च की देर रात तक निर्बाध रूप से चलेगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रशासन की तैयारी और समीक्षा बैठक;
हाल ही में पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने मंदिर परिसर में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में मंदिर के पदाधिकारियों (ACE B.K. मिश्रा, अधीक्षक के. सुधाकरण) और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी शामिल हुए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकारी पुलिस बल के साथ 100-120 प्राइवेट सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। हालांकि, पूरे मार्ग में लोहे और बांस की बैरिकेडिंग की जाएगी।

‘नैवेद्यम’ लड्डू और अन्य सुविधाएं;
भक्तों की सुविधा के लिए इस बार मंदिर के भीतर कोई लड्डू काउंटर नहीं होगा। मंदिर के बाहर करीब 15 नैवेद्यम काउंटर लगाए जाएंगे। इस वर्ष 24,000 किलो नैवेद्यम तैयार करने का लक्ष्य है (पिछले साल यह 18,000 किलो था)। वहीं, भक्तों के लिए धूप से बचने हेतु छावनी, लाइटिंग, पेयजल, शर्बत, मोबाइल टॉयलेट, मेडिकल कैंप और एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। कतार में लगे लोग बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पूजा का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

Share This Article