सिटी पोस्ट लाइव
बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोंदलपुरा में नवनिर्मित शिव मंदिर के शुभारंभ को लेकर श्री श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा शिव मंदिर के पास से शुरू हुआ और ग्राम गाली, बलोदर, पकरिया टोली होते हुए जोगिया दाह पहुंचा। कलश यात्रा में कुल 1008 महिलाएं शामिल हुई। यज्ञकर्ता आचार्य ईश्वरी पांडे ने जोगिया दाह में विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए जल को कलशों में भरवाया और बाबूपारा होते हुए श्रद्धालु ढोल नगाड़ों व गाजे-बाजे के साथ यज्ञ स्थल शिव मंदिर प्रांगण पहुंचे।
कलश यात्रा के दौरान भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। 19 फरवरी से 25 फरवरी तक कथा वाचन का कार्यक्रम होगा। 26 फरवरी को जागरण और झांकी के साथ यज्ञ का समापन होगा। यज्ञ कार्यक्रम में कथावाचन के लिए मध्यप्रदेश से कथावाचक मानस मोहिनी संध्या दीदी और उत्तर प्रदेश से आचार्य सुंदरम जी महाराज का आगमन हुआ है।
मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद भुनेश्वर महतो, जिप सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, मुखिया बासुदेव यादव, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर महतो, पूर्व मुखिया भीखन महतो, खेमलाल महतो, सबूर महतो, यज्ञ अध्यक्ष फागुन गोप, सचिव यशोदा देवी, कोषाध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्यक्ष उमेश यादव, उप सचिव रमेश तुरी, ग्राम अध्यक्ष चंदन कुमार, मंच संचालक श्रीकांत निराला, कृष्णा राणा, कमलेश कुमार, देवनाथ महतो, बिंदेश्वर कुमार, विकास महतो, त्रिलोकी महतो, देवप्रकाश यादव, नरेश यादव, मुकेश महतो, विनय महतो, रघु तुरी, गणेश भुइयां, सहदेव गोप, बिलेश्वर महतो, पुजारी सोहर महतो, इन्द्रनाथ महतो, हरजीवन गोप, राथू महतो, अशोक राणा, गोविंद राणा, चंद्रदेव राणा, सहदेव गोप, सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।