आज किसका चमकेगा भाग्य? जानिए आपकी राशि क्या कहती है…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आज 12 जुलाई,दिन शनिवार है। आज सावन माह की द्वितीया तिथि और त्रिपुष्कर योग शुभता और पुण्य के संकेत देते हैं। आज के दिन दान-पुण्य, मंत्र जाप या शिवपूजन करने से आध्यात्मिक लाभ मिलता है। वहीं आज का दिन मेष, कर्क और मकर राशि के लिए अनुकूल और शुभ रहेगा। आइए आपको बताते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक से।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

आज के दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। वहीं पंचांग और ज्योतिष की गणना बताती है कि आज चंद्रमा का गोचर श्रवण नक्षत्र से मकर राशि में होने जा रहा है। तो चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज कई शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा से गुरु और सूर्य आज छठे भाव में दिखाई देगें जबकि चंद्रमा से मंगल अष्टम भाव में संचार करेगें। और सूर्य से कल बुध दूसरे भाव में होकर सम योग बनाएगें।

मेष- इस राशि में आज का दिन जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको कहीं से अतिरिक्त धन की कमाई हो सकती है। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा। वहीं सहयोगी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यो में मन लगा रहेगा। यात्रा का प्रसंग बन सकता है।
वृषभ- आज का दिन इस राशियों के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा लेकिन सेहत के मामले में आपको आज जोखिम एवं लापरवाही से सतर्क रहना होगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव करते दिखाई देगें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। आप आज भाई बहनों से सहयोग पाएंगे।
मिथुन- आज का पूरा दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज न चाहते हुए भी कुछ बचे काम को पूरा करना होगा। वैसे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी जिसे आप प्रसन्न होंगे। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप आज प्रेमी जीवन में रोमांटिक समय बिताएगें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
कर्क- आज का आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आप आज किसी पारिवारिक काम को लेकर भी यात्रा का योजना बना सकते हैं। नौकरी में आपका दिन आज सामान्य रहेगा। आप आज तकनीकी ज्ञान का भी फायदा उठा पाएंगे। आप आज सेहत के प्रति भी सजग रहेंगे।
मकर- आज का दिन इस जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आप व्यवहार और विचारों से भावुक रह सकते हैं। परिवार में आपसी सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी जिससे परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा। आप आज धर्म और आध्यात्मिक विषयों के बारे में भी रुचि लेंगे।
कुंभ- इस राशि के जातक आज अपने खर्च पर ध्यान रखें। वैसे आज धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में आप बढ़-चढ़कर भाग लें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। ऑफर्स के चक्कर में बजट का ख्याल रखें।
मीन- इस राशि के लिए वाणिज्यिक लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा। करियर व्यापार पर फोकस बनाए रखेंगे। आपके उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा और आय के स्त्रोत सृजित होंगे प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ा हुआ रहेगा। कार्य विस्तार के अवसर बढ़ेंगे।

Share This Article