सिटी पोस्ट लाइव
भोजपुर। आरा स्थित जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे Funathon 2025 का आयोजन किया गया। इस खेल उत्सव में 16 अलग-अलग खेलों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आदित्य विजय जैन ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो जैसी खेल प्रतियोगिताएँ हुईं, जबकि दूसरे दिन बैडमिंटन, कैरम, शतरंज और क्रिकेट का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के एकेडमिक हेड, सिद्ध विजय जैन ने कहा कि जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज हमेशा छात्रों के समग्र विकास के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करता रहा है। वहीं, प्राचार्य डॉ. तुषार आर्य ने बताया कि कॉलेज नई शिक्षा नीति के तहत खेलों की आवश्यकता और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
चेयरमैन डॉ. आदित्य विजय जैन ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। इस प्रतियोगिता में MBA, BBA और BCA के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से आकाश, बालाजी, अनन्या, खुशी, संस्कृति, सिद्धांत, युवराज और गोलू शामिल थे।
खेल प्रतियोगिता के समापन के दौरान आर्यन को जर्मनी की कंपनी मैप्स में पेड इंटर्नशिप और मनीष को इंटर्नशिप ऑफर लेटर प्रदान किया गया, जिससे छात्रों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में डॉ. आदित्य विजय जैन, सिद्ध विजय जैन, अरिहंत विजय जैन, प्राचार्य डॉ. तुषार आर्य सहित प्रोफेसर नीरज कुमार, डॉ. सावित्री तिवारी, ओम कुमार झा, प्रोफेसर निशा कुमारी, प्रोफेसर सौरव कुमार, प्रोफेसर अरुण मिश्रा, प्रोफेसर राहुल आनंद, रंजन मिश्रा और प्रीति पांडे सहित कई शिक्षकों और सैकड़ों छात्रों की उपस्थिति रही।