शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

Rahul
By Rahul
  • खेल विश्वविद्यालय में 20-21 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव

पटना। बिहार खेल विश्वविद्यालय में 20-21 मार्च को शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान पर राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह 20 मार्च को सुबह 10:15 बजे होगा। इस कार्यक्रम में देशभर से शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान से जुड़े शिक्षाविद, नीति निर्माता और विशेषज्ञ भाग लेंगे और विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

10 तकनीकी सत्र होंगे आयोजित

ग्वालियर स्थित एनएनआईपीई के पूर्व कुलपति मेजर जनरल एस.एन. मुखर्जी शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान के पाठ्यक्रम पर विशेष चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन में 10 तकनीकी सत्र होंगे, जिनमें दिल्ली विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज के डॉ. ललित शर्मा, बीएचयू के डॉ. विक्रम सिंह समेत अन्य विशेषज्ञ भाग लेंगे। 21 मार्च को एसपीएएबी, पटना के रोशन कुमार खेल विज्ञान में आधुनिक आवश्यकताओं पर चर्चा करेंगे। समापन सत्र में शाम 4:15 बजे बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के कुलपति शिशिर सिन्हा संबोधित करेंगे।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहार खेल विश्वविद्यालय को एआईयू की सदस्यता

भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) ने बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर को अपनी सदस्यता प्रदान की है। यह सदस्यता 1 अप्रैल से पूर्वी क्षेत्र में लागू होगी। उल्लेखनीय है कि एआईयू की आम सभा ने 14 नवंबर 2009 को अपनी 84वीं वार्षिक बैठक में इसे स्वीकृति दी थी।

Share This Article