सिटी पोस्ट लाइव
भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट के संन्यास को लेकर कुछ कहा है। उन्होंने लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बढ़ती उम्र के कारण ऐसा करना पड़ा। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने लंदन में अपने एनजीओ यूवीकैन फाउंडेशन के गाला डिनर पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर ने हिस्सा लिया था। इसमें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के साथ कोच गौतम गंभीर की अगुवाई वाली भारतीय टीम भी शामिल रही।
दरअसल, डिनर के बाद एक सेशन आयोजित किया गया, जिसको गौरव कपूर होस्ट कर रहे थे। इसमें रवि शास्त्री, केविन पीटरसन, युवराज सिंह, क्रिस गेल और डैरेन गॉफ ने हिस्सा लिया। उसके बाद गौरव कपूर के बार-बार कहने पर विराट कोहली भी मंच पर आए। उन्होंने कोहली से कहा कि लोग आपको मैदान पर मिस करते हैं। इस पर विराट कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने दो दिन पहले ही दाढ़ी रंगी थी। जब आपको हर चार दिन में दाढ़ी रंगवानी पड़े तो समझो आपका समय (रिटारमेंट) आ गया है।
गौरतलब है कि पिढले साल टी-20 विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन वनडे में खेलना जारी रखेंगे। विराट की टीम आरसीबी ने इस साल आइपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम किया है। कोहली 2008 से ही इस टीम का हिस्सा बने हुए हैं।