मंत्रियों और नेताओं के हाई सिक्युरिटी ज़ोन मे स्थित बंगलों के बाहर गोलीबारी, पूलिस का ईकबाल खत्म?

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार पूलिस का ईकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है.अब तो अपराधी मंत्रियों और नेताओं के हाई सिक्युरिटी ज़ोन मे स्थित आवासों के बाहर ही लूटपाट मचाने लगे हैं.। हद तो तब हो गई जब बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और तेजस्वी यादव के घर के बाहर गोली चल गई.  पटना के सबसे पॉश इलाके में जहां कई मंत्रियों और अधिकारियों के आवास है वहां दिन दहाड़े आज  गोलीबारी हुई.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया कि उनके घर के बाहर गोलीबारी हुई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरी घटना को लेकर बिहार की एनडीए सरकार को घेरते हुए लिखा है कि ‘आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई/चलवाई गयी है. NDA के राक्षस राज में सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अपराधी  हाई सिक्योरिटी जोन में कुछ ही दूरी पर जहां राज्यपाल आवास राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, नेता प्रतिपक्ष आवास, न्यायाधीश आवास और एयरपोर्ट है वहाँ ख़ूंख़ार अपराधी खुलेआम फायरिंग करते घूम रहे है. ख़बरदार! कोई इसे जंगलराज कहेगा तो.  

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नेता प्रतिपक्ष के तेजस्वी यादव के आवास के बाहर गोली चलने की घटना को लेकर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने पूरे मामले में साजिश का अंदेशा जाहिर कते हुए गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से नीतीश कुमार को अचेतावस्था में बताया. रोहिणी ने लिखा – ‘सुरक्षा के दृष्टिकोण से राजधानी पटना के सबसे संवेदनशील व् महत्वपूर्ण इलाके में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आधिकारिक आवास के बाहर गोली चलने की घटना से ही बिहार की बदहाल बनायी जा चुकी कानून – व्यवस्था की स्थिति उजागर होती है .. बिहार में अपराधियों का तांडव शासन के सिर पर चढ़ कर जारी है और मुख्यमंत्री के साथ – साथ पूरी सरकार कोमा ( अचेतावस्था ) में है .

रोहिणी ने आगे लिखा- कुछ दिनों पहले ही सड़क यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव के काफिले की सुरक्षा में चूक व् प्रशासनिक लापरवाही की वजह से एक ट्रक के घुसने आने की चिंताजनक घटना और आज की इस घटना से तेजस्वी यादव की सुरक्षा में सरकार के द्वारा बरती जा रही लापरवाही व् उदासीनता से सरकार की मंशा पर  शक होता है !!’ 

Share This Article