भोजपुरी सिनेमा से लेकर टीवी जगत तक अपनी पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) एक बार फिर अपनी बोल्डनेस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं।

पूल साइड पर सिजलिंग अवतार;
इन ताजा तस्वीरों में मोनालिसा चटक लाल रंग की बिकिनी में पूल के पास पोज देती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में नीला पानी और मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज एक परफेक्ट विजुअल ट्रीट पेश कर रहा है। उनकी अदाएं इतनी कातिलाना हैं कि सोशल मीडिया पर ‘फायर’ और ‘हार्ट’ इमोजी की बाढ़ आ गई है।

फिटनेस देख दंग रह गए फैंस;
43 साल की उम्र में भी मोनालिसा ने खुद को जिस तरह मेंटेन किया है, वह काबिले तारीफ है। उनका सुडौल फिगर और कॉन्फिडेंस आज की युवा अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर दे रहा है। तस्वीरों में उनकी फिटनेस साफ झलक रही है, जिसे देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह चार दशक का पड़ाव पार कर चुकी हैं। इस सिजलिंग फोटोशूट के लिए मोनालिसा ने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल चुना, जो उनके लुक को नेचुरल और अट्रैक्टिव बना रहा है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। चाहे कोई नया डांस चैलेंज हो या कोई ट्रेंडिंग रील, वह हर ट्रेंड को अपने स्टाइल में रीक्रिएट करना बखूबी जानती हैं।

फैंस के रिएक्शंस;
जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, फैंस ने तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी खूबसूरती और जज्बे करते हुए लिखा- “आप दिन-ब-दिन और भी हसीन होती जा रही हैं।” “यकीन नहीं होता कि आप 43 की हैं, आपकी फिटनेस कमाल है!”

वर्कफ्रंट पर क्या है खास?
काम की बात करें तो मोनालिसा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं। हाल ही में उन्हें उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ रियलिटी शो ‘द 50 शो’ में देखा गया था। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री और मोनालिसा के परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब सराहा। वह लगातार अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन कर रही हैं।