मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम दिल्ली होंगे रवाना।

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी प्रगति यात्रा पूरी करने के बाद शाम 4:00 बजे दिल्ली रवाना होंगे। उनके इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, वे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं और बिहार को बजट में मिली योजनाओं के लिए धन्यवाद भी दे सकते हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री भाजपा के कई शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं या टेलिफोनिक बातचीत कर सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उनका दिल्ली दौरा रूटीन हेल्थ चेकअप और एक पारिवारिक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए बताया जा रहा है। नीतीश कुमार 17 फरवरी को पटना लौटेंगे, जबकि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा सियासी दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं सीएम नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के तहत भोजपुर जिले का दौरा करेंगे। इस यात्रा में वे करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा भोजपुर के लिए रवाना होंगे और भोजपुर पहुंचकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। नीतीश कुमार नवनिर्मित खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे, जिससे जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, वे नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का भी शुभारंभ करेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

Share This Article