सुहाग की सेज पर सनसनीखेज कांड.

City Post Live

 

सिटी पोस्ट लाइव :  पश्चिमी चंपारण के नौतन प्रखंड के कुंजलहीं गांव के शेखावत हवारी के बेटे मुश्ताक हवारी की बीते तीस अक्टूबर को अमवा मंझार निवासी शख्स की बेटी के साथ शादी हुई.बरात के स्वागत में दुल्हन का एक रिश्तेदार बारातियों के साथ साथ  दूल्हे का विशेष खास ख्याल रख रहा था. दूल्हे के परिवार वालों के लिए वो चेहरा जाना-पहचाना हो गया. दूल्हे के परिवार को भरोसा तब और बढ़ गया, जब सुबह में दुल्हन की विदाई के वक्त वहीं रात वाला युवक उसके साथ ससुराल चला आया. उस युवक ने ससुराल वालों को बताया कि वो दुल्हन का भाई है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

 

दरअसल, निकाह में दूल्हा पक्ष की सेवा करने वाला वो युवक दुल्हन का भाई नहीं, बल्कि प्रेमी था. वो दुल्हन के साथ भाई बनकर उसके ससुराल पहुंचा. जब रात में  सुहागरात की तैयारी होने लगी. दुल्हन के साथ गया भाई अपनी बहन के साथ बिस्तर पर सोने की जीद पर अड़ गया. ससुराल वालों को लगा कि बहुत दिनों बाद बहन से बिछड़ रहा है, वो उसी के साथ सोएगा. ससुराल वाले भी मान गए और उसे दुल्हन के साथ सोने दिया.देर रात जब दूल्हा दुल्हन का हाल-चाल जानने के लिए उसके कमरे में पहुंचा तो  उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं. उसने बाकी घरवालों को वो नजारा दिखाया.

 

सुहागरात की सेज पर दुल्हन के साथ उसका भाई आपत्तिजनक अवस्था में लिपटा हुआ था. सेज पर ‘भैया’ पूरी तरह ‘सैंया’ बन गया था. दूल्हे का परिवार ये स्थिति देखकर पूरी तरह आग-बबूला हो गया. ससुरालवालों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसका सिर मुंडवा दिया. उसकी जमकर पिटाई की. घटना सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. वहीं पति सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है. पता चला है कि दुल्हन का वो भाई नहीं बल्कि प्रेमी है. दोनों ने साजिश के तरह सुहागरात मनाने का फैसला किया था.

 

मामला खुलने के बाद दुल्हन ने अपने परिजनों को फोन किया. उसने फोन पर सारी घटना की जानकारी दी. दुल्हन ने साफ तौर पर दूल्हे के साथ रहने से इनकार कर दिया. दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ रहने की बात की. उसके बाद इस मामले को लेकर ग्रामीणों की पंचायत बैठी. पंचायत के सदस्यों ने सारा मामला सुना. पंचायत ने दुल्हन को उसके माता-पिता और कथित भाई यानी प्रेमी के साथ लौटा दिया.पश्चिमी चंपारण में लव अफेयर के हैरान कर देने वाले इस मामले की चारों तरफ चर्चा हो रही है. प्रेमी अब अपनी दुल्हन को पाकर खुश है.

TAGGED:
Share This Article