सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को बड़ा चुनावी तोहफा दे दिया है.जननी बाल सुरक्षा योजना (Janani Bal Suraksha Yojana) के तहत अब गर्भवती महिलाओं के खाते में प्रोत्साहन राशि जाएगी. इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को 1400 रुपये और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को 1000 रुपये मिलते हैं. 20 जनवरी तक 25 हजार से अधिक महिलाएं पंजीकृत हो चुकी थीं और 18 हजार से अधिक प्रसव हो चुके हैं.
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 15 जनवरी को बापू सभागार से जेबीएसवाई के डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) पोर्टल का शुभारंभ किया था.इस पोर्टल के माध्यम से प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था 88 स्वास्थ्य संस्थानों में शुरू कर दी गई है. 20 जनवरी तक जेबीएसवाइ डीबीटी पोर्टल पर 25 हजार 448 महिलाएं पंजीकृत हो चुकी थीं. इसमें 18 हजार 895 प्रसव हो चुके हैं. कुल प्रसव में 8 हजार 568 बच्चियां हैं.राज्य स्वास्थ्य समिति की वित्त निदेशक बृन्दा लाल के द्वारा सभी सिविल सर्जन को त्र जारी पत्र के अनुसार जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत एक फरवरी से सभी प्रसूता को संस्थागत प्रसव के बाद दी जाने वाली राशि जेबीएसवाई पोर्टल से ही दी जाएगी.
सोमवार को संस्थागत प्रसव कराने वाले संस्थानों के एमओआइसी, बीएचएम व प्रखंड लेखापाल का उन्मुखीकरण किया गया. राज्य में वित्तीय वर्ष 2024-25 में नवंबर तक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 10 लाख 69 हजार 923 संस्थागत प्रसव हुए हैं.स्वास्थ्य मंत्री mangal पाण्डेय के अनुसार जननी बाल सुरक्षा योजना का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के साथ साथ संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना है. जननी बाल सुरक्षा योजना का लाभ उठाने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपने प्रसव और शिशु के जन्म के लिए आशा के सहयोग से सरकारी अस्पतालों में पंजीकरण कराना होता है. पंजीकृत महिलाओं को इस योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है