जोगा डॉन दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ़्तार, तेजस्वी के करीबी सांसद से मांगी थी रंगदारी

फ़िलिपिंस से पहुंचा था दिल्ली, पहले से ही जारी है रेड कॉर्नर नोटिस

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले अंतरराष्ट्रीय कुख्यात अपराधी जोगिंदर गयोंग उर्फ़ जोगा डॉन को कल रात दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ़्तार कर लिया गया है। इसके खिलाफ हरियाणा समेत कई राज्यों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जोगा डॉन के ख़िलाफ़ रेड कॉर्नर नोटिस पहले से ही जारी है। जोगा डॉन को फ़िलिपिंस में गिरफ़्तार किया गया था। वह काफ़ी समय तक फ़िलिपिंस की जेल में बंद था। इस बीच सीबीआई को सूचना मिली कि जोगिंदर ग्योंग उर्फ़ जोगा डॉन फिलिपींस से दिल्ली लौटकर आ रहा है। इस सूचना के बाद सीबीआई सक्रिय हुई और दिल्ली एयरपोर्ट पर जाल बिछाया। जैसे ही जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा, सीबीआई की टीम ने उसे गिरफ़्तार कर लिया।

पटना पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि अब पटना पुलिस जोगा डॉन को रिमांड पर लेकर पटना आएगी और संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पूछताछ करेगी। बता दें कि राज्यसभा सांसद संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी और पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकी दी गई थी। इस मामले में सचिवालय थाने में मामला दर्ज हुआ था और सचिवालय थाने के पुलिस और आर्थिक अपराध इकाई पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article