कुंभ में भारी भीड़ की वजह से कई ट्रेनें रद्द और रूट डायवर्ट

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव 

पटना: प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बड़ा बदलाव किया है। अत्यधिक भीड़ और रेलवे स्टेशन पर बढ़ते दबाव को देखते हुए पटना, भागलपुर, दरभंगा और जयनगर से प्रयागराज जाने वाली कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। अब ये ट्रेनें प्रयागराज न जाकर वैकल्पिक मार्गों से चलेंगी। 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बता दें रेलवे प्रशासन ने विक्रमशिला, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सहित 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 9 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। जिनमें  21 फरवरी तक नई दिल्ली-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस, 19 फरवरी को आनंद विहार-मधुपुर एक्सप्रेस,19 से 21 फरवरी तक अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस,  21 से 23 फरवरी तक बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 28 फरवरी तक सीतामढ़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस रद्द किया गया। 

हालांकि, दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अब प्रयागराज होकर नहीं जाएगी, बल्कि छपरा-गोरखपुर-लखनऊ के रास्ते निकलेगी। वहीं जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अब छपरा-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर होकर जाएगी, प्रयागराज नहीं रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें। जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया है, वे पहले रेलवे से पूरी अपडेट लेकर ही सफर करें। 

Share This Article