गरजे ADG कुंदन कृष्णन, 3 हजार नक्सली, 4 हजार कुख्यात की लिस्ट तैयार.

City Post Live

 

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार पुलिस अपराध और नक्सलवाद पर लगाम लगाने के लिए विशेष तैयारी कर रही है. ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि सोना लूटने वाले कुख्यातों के नेक्सस को तोड़ने के लिए बिहार STF की टीम ने ठोस रणनीति बनाई है. 3000 नक्सलियों के अलावा 4000 जिले के कुख्यात अपराधियों का डोजियर STF ने तैयार कराई है.उन्होंने कहा कि  बिहार में हाई सिक्योरिटी जेल की जरूरत है.इसके लिए  केंद्र सरकार को 2 लोकेशन भी भेजा गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने बताया कि  पुलिस टेक्निकल एक्सपर्ट के साथ ह्यूमन इंटेलिजेंस के तौर पर शागिर्द अपराधियों के पीछे लगी है. भोजपुर, समस्तीपुर और वैशाली के अपराधी किस्म के युवा STF की रडार पर हैं.ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने इस इलाके के युवाओं के परिजन से अपने बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की है. ADG ने कहा कि सबसे अधिक इस जिले के युवा अपराध के क्षेत्र में आ रहे हैं, जो चिंता का विषय है.

कुंदन कृष्णन ने कहा कि वैशाली का रहने वाला जेल से भागा हुआ प्रिंस  टॉप टारगेट है. उसे किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा. पूर्व में यह सुबोध सिंह गिरोह के लिए काम कर रहा था. एक महीना लगे या सालभर उसे छोड़ेंगे नहीं. बेउर जेल से जो उसको भगाने में सहायता किए हैं, उन पर भी हमारी पैनी नजर है. उसका संचालन बेऊर जेल से ही हो रहा है. उस पर भी कार्रवाई होगी.ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने कहा कि सुनसान जगह पर हाई सिक्योरिटी जेल बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. दो लोकेशन बिहार में चिह्नित की गई है. जहां ऐसे कट्टरपंथी, कुख्यात को रखा जाएगा..

Share This Article