सिटी पोस्ट लाइव : कई महीनों से लंबित बिस्कोमान के अध्यक्ष और उपाध्यक पद का चुनाव पटना समाहरणालय में शुक्रवार को जिलाधिकारी के देखरेख में सम्पन्न हुआ.बिस्कोमान के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को पटना के समाहरणालय में हुए मतदान में में कुल 20 मतदाताओं ने अपना मतदान किया. बोर्ड का डायरेक्टर के लिए निर्वाचित 18 सदस्यों सदस्य और दो मनोनीत सदस्यों ने मतदान किया.लेकिन उसके नतीजे पर रोक लगा दी गई है.
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में याचिका झारखंड कोर्ट में डाली गई है, जिसके तहत हाईकोर्ट ने फिलहाल वोट की गिनती और उसके नतीजे पर रोक लगा दिया है.वोटिंग पूरी होने और रिजल्ट आने के बाद विशाल सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. बिस्कोमान के अध्यक्ष पद के लिए आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह की पत्नी वंदना सिंह और बीजेपी नेता विशाल सिंह के बीच सीधी टक्कर है. उपाध्यक्ष पद के लिए विशाल सिंह अच्छा के महेश राय और सुनील सिंह गुटके गुरुवा के विधायक विनय कुमार के बीच सीधी टक्कर है.
बिस्कोमान चुनाव को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में बिस्कोमान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के एक सदस्य के मनोनयन का मामला लंबित है. बिस्कोमान के बोर्ड डायरेक्टर में कल तीन सदस्यों को मनोनीत किया गया था जिसमें बिहार सरकार की से दो और झारखंड सरकार द्वारा एक सदस्य शामिल थे.यह मामला सहकारिता प्राधिकार के पास सुनवाई के लिए लंबित था. इस मामले में उस समय विवाद पैदा हुआ जब प्राधिकार का आदेश आने के बाद झारखंड के मनोनीत सदस्य को चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं करने का फैसला लिया गया. इस पर झारखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई. झारखंड कोर्ट के निर्देश के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया करने के बाद वोटिंग की बंद लिफाफे में सुरक्षित रख दिया गया है.