बिहार के 14 जिलों में ‘आंधी और बिजली’ का अलर्ट.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव : मौसम विभाग के अनुसार बिहार के  पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, भागलपुर और बांका जिले के कुछ स्थानों पर ठनका और तेज हवा चलने की संभावना है.राजधानी पटना में आज बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना भी है.

 सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद धूप निकली. तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन हवा में नमी के कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ. आज प्रदेश के 14 जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. पटना IMD के अनुसार, अगले चार दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है.बादल छाए रहने के साथ एक-दो जगहों पर ठनका और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.पटना के अधिकतम तापमान में 0.5 और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी का अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में आज ठनका और आंधी की चेतावनी जारी की है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है. उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना है. अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है.



Share This Article