लालू यादव का जन्म दिन और RJD नेता ने दे दी श्रद्धांजलि. लालू यादव का जन्म दिन और RJD नेता ने दे दी जन्म दिन

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव :बुधवार को  आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया. परिवार के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे बिहार मे लालू यादव का जन्म दिन मनाया. मनाया जा रहा है.लेकिन छपरा से लालू यादव के जन्म दिन के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल चढ़ाने का विडिओ वायरल हो रहा है.   पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और RJD विधायक अवध बिहारी चौधरी ने लालू यादव की तस्वीर पर माला चढ़ाकर उनका जन्मदिन मनाया.

 अब लोग सियासी गलियारे में इस मामले को माला कांड कह रहे हैं. दरअसल जीवित लालू की तस्वीर पर माला चढ़ाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो को शेयर कर लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कोई इसे लालू यादव को श्रद्धांजलि देने का मामला बात रहा है तो कोई लालू यादव को भगवान का अवतार बात रहा है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गौरतलब है कि फूल माल तो तस्वीर पर तभी चढ़ाया जाता है जब आत्मा दिवंगत हो गई हो। लेकिन आरजेडी के नेता ने तो जींद लालू यादव को ही श्रद्धांजलि  देकर एक  बड़ा विवाद पैदा कर दिया है। लोग इस तस्वीर को खूब शेयर कर रहे हैं। लोग खूब कमेन्ट भी कर रहे हैं.   

Share This Article