सिटी पोस्ट लाइव : शनिवार की शाम एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-पटना फ्लाइट आइएक्स-1014 पटना एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण लाँड़ नहीं कर पाया. फ्लाइट को आखिरी समय मे वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा . इस फ्लाइट में 170 यात्री सवार थे. मूसलाधार वर्षा के कारण दृश्यता में आई कमी के कारण यह फ्लाइट पटना पहुंचने के बाद हवा में दो बार चक्कर लगाती रही.
एटीसी से अनुमति नहीं मिलने पर विमान को वाराणसी भेज दिया गया. विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को पटना भेजने की तैयारी की जा रही है. इसी विमान को पटना से 150 यात्रियों के साथ रवाना होनया था. पटना एयरपोर्ट पर 150 यात्री विमान के आने का इंतजार कर रहे थे. उन्हें भी दूसरे विमान से भेजा गया.
एक दिन पहले 168 यात्रियों को लेकर गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक उड़ान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी, क्योंकि कैप्टन ने कम ईंधन का हवाला देते हुए ‘मेडे’ संकट कॉल जारी किया था.